हस्तचालासन
हस्तचालासन
नोट:-हाथों और कंधों के उपर्युक्त व्यायाम करते समय श्वास को सामान्य रखें | जिस क्रिया में हाथों का फैलाव हो ,तो श्वास भरें और जब हाथों को एकट्ठा करें ,उसमें श्वास निकालें |
इस आसन को बारह प्रकार से कर सकते है
- सीधे खड़े हो जायें और दोनों हाथों की मुट्ठियों को बंद करके सीने के पास ले आयें |फिर दायें हाथ को सीधा सामने की ओर चलायें और मोड़कर सीने की ओर ले आयें |इसी तरह बायें हाथ को सामने की ओर चलायें और फिर मोड़कर सीने की ओर लायें |दोनों हाथों को इसी क्रम से एक सामान्य गति से चलायें |
- दोनों हाथों की हथेलियों को सीने के आगे नीचे की ओर रखें |फिर दोनों हाथों को कंधे की सीध में रखते हुए एक साथ बगल में लेजायें और फिर वापस सीने के आगे लायें इस क्रम को लगातार 10 से 20 बार करें |
- दोनों हाथों को सीने के आगे इस तरह रखे की हथेलियाँ नीचे की ओर रहें |अब दायें हाथ को दायें तरफ कंधों के सामानान्तर ले जायें |इस प्रक्रिया को 10 से 20 बार कर सकते हैं |इसमें कमर और सीने को भी जिस दिशा में हाथ को लेजाते हैं ,उस दिशा मे मोड़ते हैं |
- दोनों पैरों के बीच थोड़ा फसला रखकर खड़े हो जायें |फिर दोनों हाथों को सीधा सामने लाकर हथेलियों को जोड़े |अब दोनों हाथों को कंधे की सीध में इस प्रकार खोलें की पूरे सीने में फैलाव लायें तथा कंधों और बाजुओं में पूरा खिंचाव लायें |फिर पुनः हाथों को सामने लाकर हथेलियों को जोड़ें |इस क्रम को लगातार 5 से 10 बार करें |
- हाथों को प्रणाम की मुद्रा में जोड़कर सीने के आगे ले आयें |फिर दोनों हाथों को बिना सीधा किये खोलते हुए ,कंधे की ओर फैलायें ,जिससे कंधों में खिंचाव आये |अब फिर पुनः हाथों को जोड़े |इस क्रम को 5 से 10 बार करें |
- हाथों को बगल में लटकाकर सीधे खड़े हो जायें |फिर दोनों हाथों की हथेलियों को खोलकर एक साथ सीधा सिर के ऊपर लेजायें और पुनः नीचे लायें |इस क्रम को 5 से 10 बार करें |
- सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को व्रताकार एक साथ घुमायें |5 से 10 बार सीधी दिशा में घुमाएं और फिर उसकी उल्टी दिशा में भी 5 से 10 बार घुमाएं |
- सीधे खड़े होकर एक हाथ व्रताकर उल्टी और सीधी दिशा में 5 से 10 बार घुमायें ,फिर दूसरे हाथ को भी उसी प्रकार घुमायें |
- सीधे खड़े होकर एक हाथ की कलाई को दूसरे हाथ से पकड़कर सिर के पीछे लेजायें |अब उन्हें एक बार दायें कंधे की ओर खीचें |इस क्रम को 5 से 10 बार करें |
- सीधे खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के पीछे रखें |फिर सीने और कमर में घुमाव देते हुए एक बार दायें व एक बार बायें गुमायें |
- दोनों हाथों की उंगलियों को फंसाकर सीने के नीचे नाभि के सामने ले आयें |फिर कंधों को 10 से 12 बार उल्टे -सीधे घुमायें |

12.सीधे खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को कंधों के ऊपर रखें और हाथों व कंधों को 5 से 10 बार उल्टे -सीधे दोनों क्रमों में घुमायें |
लाभ
इससे पूरे हाथों ,कंधों व सीने में पूर्ण लाभ प्राप्त होता है ,हाथ और कंधे बलिष्ट होते हैं व हाथों और कंधों में लचीलापन आता है |












टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें