योगासनों की शुरुआत करने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

योगासनों के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? 

योगासन करते समय बहुत बातों का ध्यान रखना चाहिए जो ,पोस्ट में विस्तृत रूप से आप सभी को बताया गया है ।कृपया करके पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें 

#"वजन कम करने के लिए योग"


  1. आसन के लिए समय का महत्व सबसे अधिक होता है। आसन ऐसे समय पर करें ,जब मौसम सामान्य रूप से हल्का ठंडा हो। अत्यधिक गर्म वातावरण में आसन नहीं करना चाहिए। सुबह-शाम का समय आसन करने के लिए सबसे उपयुक्त होता है।
  2. आसन करते समय बहुत कसे और तंग वस्त्र नहीं पहनने चाहिएं। वस्त्र ऐसे हों ,जिन्हें पहनकर आसन करने में असुविधा न हो।।
  3. आसन करने के समय पेट अधिक से अधिक खाली हो तो, ज्यादा अच्छा होता है।
  4. आसन के लिए समतल भूमि हो व बिछौना जैसे दरी-चद्दर या हल्के पतले गड्ढे कंबल प्रयुक्त होते हैं।
  5. आसन अपने अंदर पूर्ण प्रसन्नता व चेतन्ता का भाव लेकर करना चाहिए। "हाइट बढ़ाने के लिए योग"

  6. किसी भी आसन को सीखने के लिए धैर्य के साथ नित्य प्रति धीरे-धीरे अभ्यास को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। हठ पूर्वक एक दिन में ही किसी भी आसन को करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
  7. आसन करते समय बीच में बार-बार पानी का सेवन नहीं करना चाहिए ।बहुत आवश्यकता महसूस होने पर थोड़ी मात्रा में जल लिया जा सकता है।
  8. आसन प्रारंभ करने से पहले नाक-साफ कर लेना चाहिए व मल-मूत्र आदि का त्याग कर लेना चाहिए।
  9. आसन के प्रारंभ में कुछ सहज प्राणायाम की क्रियाएं कर लेना चाहिए व सरल आसनों से शुरुआत करना चाहिए, जिससे शरीर में प्राणवायु प्रभाकर होकर शारीरिक चैतन्यता आ जाए उसके बाद कोई भी आसन किया जा सकते हैं।
  10. आसन क्रोध, आवेश, तनाव, ज्यादा दुख-कष्ट की स्थिति में नहीं करनी चाहिएं। आसन संतुलन बनाकर शारीरिक क्षमता के अनुसार ही करना चाहिएं।
  11. बुखार आदि किसी विशेष तकलीफ में आसन न करें।
  12. किन्ही कठिन रोगों से ग्रसित होने पर किसी योग चिकित्सक के परामर्श के बाद ही योगासन प्रारंभ करना चाहिए।
  13. योगासन करते समय निरर्थक बातचीत नहीं करना चाहिए। जो आसन कर रहे हों, उसी पर मन की एकाग्रता रखने से आसन फलदायी बन जाते हैं। 
  14. योगासन शौचक्रिया आदि से निवृत होकर स्नान आदि करके करने में ज्यादा हल्कापन महसूस होता है। आवश्यकता अनुसार स्नान करने से पहले भी कर सकते हैं। "आयुर्वेद और योगा"
  15. आसन क्रिया उद्यान ,खुले वातावरण या किसी स्वच्छ जगह में करें जहां वायु का अधिक से अधिक आना-जाना हो सके।

  16. योगासन पूर्ण करने के बाद कम से कम 15 मिनट तक कोई भोजन न करें तो,ज्यादा अच्छा रहता है। योगासन के वक्त यदि अत्यधिक पसीना आ रहा हो तो तुरंत स्नान न करें।#special needs yoga
  17. गर्भवती महिलाएं यदि 3 माह की अवस्था हो गई हो तो ,आसान बिल्कुल ना करें। किसी योग्य प्रशिक्षक की मार्गदर्शन में सहज अवस्था में किए जाने वाले आसनों को कर सकती हैं। #"गर्भवती महिलाओं के लिए योग"
  18. यदि किसी के पेट ,किडनी ,ब्रेन, हार्ट या कोई भी बड़ा ऑपरेशन हुआ हो तो 6 माह तक योगासन ना करें। उसके बाद चिकित्सक की सलाह लेकर योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में ही करें।
  19. 1 साल से कम उम्र के बच्चों को आसन बिल्कुल भी ना करवायें। एक दो साल के बच्चों को सावधानी पूर्वक सरल आसन योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में कराये।Kidsyoga" बच्चों के लिए योग"
पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद योगा करिए स्वस्थ रहिए मिलते हैं अगली पोस्ट पर तब तक के लिए धन्यवाद 🙏🙏🙏

||जय माता की, जय गुरुवर की||👏👏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

yoga

ताड़ासान

हस्तचालासन