अर्द्धचक्रासन 

विधि 

#yoga for child 

दोनों पैरों मे फासला देकर खड़े हो जाये | फिर कमर के पीछे दोनों हथेलियाँ को रखें और धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकें | हथेलियों को भी धीरे-धीरे खिसकाते हुए पैरों की एड़ियों तक लेजाकर थोड़ी देर संतुलन बनाकर रुकें | फिर पुनः वापस यथास्थिति में आजायें |#yoga for beginners

लाभ 

इससे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम होता हैं | मासपेसियां बलिस्ट होती हैं ,लीवर ,गर्दन ,नेत्रों ,नासिका ,कर्ण ,सभी अंगो मे ं चैतन्यता व बलिष्ठता आती है | शरीर में लचीलापन आता है | यह आसन कमर के लिए लाभदायक है | इस आसन से मोटापा कम होता है तथा यह चेतना के जागरण मैं काम आता है | #yoga for weight loss

पूर्णचक्रासन 

विधि 

#30 days yoga challenge

पैरों में थोड़ा फासला देकर खड़े हो जायें | फिर दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाते हुए पीछे की ओर मोड़े |#Yoga for Hight increases अब शरीर का संतुलन बनाते हुए तथा सिर को पीछे की और  धीरे -धीरे लेजाते हुए ,कमर को पीछे की ओर इतना मोड़ दे की हथेलियां पीछे जमीन पर जाकर टिक जायें | थोड़ी देर इस अवस्था मैं रुके रहे और फिर संतुलन बनाते हुए वापस सीधे खड़े हो जाएं | इस आसन को सीखने के लिए सावधानी लेकर किसी का सहारा लेकर मोटे गद्दे के ऊपर करें | #yoga classes

लाभ 

इससे संपूर्ण शरीर की मासपेसियां बलिष्ठ होती हैं ,मोटापा घटता है ,सभी बीमारियों के लिए लाभ दायक है और शरीर में लचीलापन आता है | साथ ही शरीर का सौन्दर्य बढ़ता है | #meditation

"योग ही जीवन है ,

वियोग ही मृत्यु है।

कुंडलिनी का जागरण ही ,

जीवन की मुक्ति है।।"

बहुत बहुत धन्यवाद!👏👏

 मिलते है ,अगली पोस्ट पर तब तक योगा करिये स्वस्थ  रहिये !

| | जय माता की ,जय गुरुवर की | |  👏👏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

yoga

ताड़ासान

हस्तचालासन