ताड़ासान
ताड़ासान खड़े होकर किया जाने बाला यह महत्वपूर्ण योगासन है जिसको करने से सम्पूर्ण शरीर के स्नायुतंत्र पर प्रभाव पड़ता है |यह आसन लंबाई बड़ाने मे सबसे अधिक लाभकारी है | # Yoga For Hight Increase विधि सबसे पहले मन को एकाग्र करके समतल भूमि पर खाड़े हो जायें |फिर शरीर का संतुलन बनाते हुए,गहरी श्वास भरते(पूरक) हुए तथा दोनों हाथों को धीरे-धीरे उठाते हुए सिर के ऊपर सीधे ले जायें|पूरी उंगलिया आसमान की ओर सीधे खोल दें तथा अपना पूरा शरीर पैर की उंगलियों और पंजों पर खड़ा कर दें |अब पूरे शरीर का खिंचाव करते हुए आकाश की ओर तानें |ऐसा लगे की आपका पूरा शरीर आकाश की ओर खिंच रहा है |एक-दो बार मुट्ठी बंद करें फिर खोलें और श्वास निकालते हुए (रेचक) यथास्थिति में आजायें |इस प्रकार दो-तीन बार करें | #लम्बाई बड़ाने के लिए योगा लाभ इससे सम्पूर्ण शरीर के स्नायुतंत्र पर प्रभाव पड़ता हैं |फेफड़ों व नाभि सहित गर्दन और मुखमंडल पर चैतन्यता और स्फूर्ति आती हैं |इसके साथ मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं |पैरों एवं भुजाओं में मजबूती और चैतन्यता आती है तथा सुंदरता में वृद्धि ह...